रायपुर

सीबीआई के अरेस्ट वारंट का भय दिखा अज्ञात ठगों ने वृद्धा से 42 लाख वसूले
20-Sep-2025 6:39 PM
 सीबीआई के अरेस्ट वारंट  का भय दिखा अज्ञात ठगों ने वृद्धा से 42 लाख वसूले

रायपुर, 20 सितंबर। स्वयं को दिल्ली पुलिस का अफसर बता सीबीआई का अरेस्ट वारंट जारी होने का भय दिखाकर अज्ञात ठगों ने 72 वर्षीय वृद्धा से 42 लाख रूपए वसूल लिए। कोतवाली पुलिस के अनुसार यह ठगी टैगोर नगर स्थित तिरूपति अपार्टमेंट निवासी पुष्पा अग्रवाल 72 के साथ 18 सितंबर की शाम 7 बजे हुआ। 9277852259 नंबर से अज्ञात कालर और दो अन्य साथियों ने पुष्पा को काल किया। उसने स्वयं को दिल्ली पुलिस का अफसर बताया। उसने, वृद्धा कहा कि आपके नाम से सीबीआई का अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। इसमें आपकी चल अचल संपत्ति बैंक एकाउंट जब्त करने का उल्लेख है।

पुष्पा अग्रवाल के चर्चा करने पर अज्ञात व्यक्ति ने मामले को रफा दफा करने बार्गेनिंग शुरू की। इस दौरान उसने अपने बताए खाते में कुल 42 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। पुष्पा अग्रवाल ने यह रकम  सिविल लाईन स्थित एसबीआई पीबीबी ब्रांच के खाते से दिए थे। इस ठगी की पुष्पा ने शुक्रवार रात कोतवाली में धारा 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट