रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला शुरू।
इस कार्यशाला के बाद मीडिया से बातचीत में अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी सांसद सीपी जोशी ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से आमजनता को राहत मिलेगी. इससे लोगों के टैक्स के पैसे बचेंगे, फिर वस्तुओं का और भी उत्पादन बढ़ेगा. देश का अर्थचक्र तेज गति से बढ़ेगा. जोशी ने बताया कि हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिला सम्मेलन, उद्यमी सम्मेलन से लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए प्रदेश, जिले और मंडल के लिए अलग-अलग टोली बनी है।
जोशी ने कहा कि उन्होंने कहा कि 10-11 वर्षों में देश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. आज हर क्षेत्र में भारत नए आयाम गढ़ रहा है. देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकले हैं।
कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म प्रदेश संयोजक एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी समेत कई मंत्री-विधायक, और पदाधिकारी शामिल हुए।


