रायपुर

सांसद खेल महोत्सव 21 दिसंबर से
13-Sep-2025 8:43 PM
सांसद खेल महोत्सव 21 दिसंबर से

रायपुर, 13 सितम्बर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की ।

इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव में पंजीयन हेतु विशेष क्यूआर कोड का विमोचन किया गया। इस कोड के माध्यम से कोई भी प्रतिभागी सरलतापूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर खेलों में भाग ले सकेगा।

 उन्होंने बताया कि  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लगभग 1 लाख प्रतिभागियों को इस महोत्सव से जोड़ा जाए।  प्रतियोगिताओं का आयोजन रायपुर एवं बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के सभी ब्लॉक्स में किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर फाइनल खेलेंगे और सुपर फाइनल का भव्य आयोजन रायपुर में होगा, जिसमें 5000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस महोत्सव में 13 खेल खो-खो, फुबड़ी, गेड़ी, रस्सा-कसी, रस्सी कूद, वॉलीबॉल, कबड्डी, भारोत्तोलन, तैराकी, बॉडी बिल्डिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती और शतरंज प्रमुख हैं।

बैठक में खेल विशेषज्ञ  अतुल शुक्ला,  संजय शर्मा, मोहम्मद अकरम, मुश्ताक अली,  सेवराम साहू, सुश्री अनुजा दुबे, देवेंद्र सिंह,  आलोक गुप्ता,  उमेश सिंह ठाकुर,  नितिन पांडे,  मानिक ताम्रकार,  पीतांबर पटेल, खेल अधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान, संजय जोशी, जिला डीईओ हिमांशु भारती, संजय गुहे समेत खेल जगत से जुड़े  अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट