रायपुर

पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला थाना पहुंची
12-Sep-2025 9:20 PM
पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला थाना पहुंची

मायके से फ्लैट और बुलेट के लिए पैसा लाने बनाते थे दबाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 सितम्बर। राजधानी रायपुर में दहेज प्रताडऩा पर मौलीपारा, तेलीबांधा में रहने वाली जानिशार अख्तर  ने महिला थाना में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक जानिसार अख्तर  ने बताया कि उसका विवाह 30 अक्टूबर 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से भिलाई निवासी अब्दुल रहीम के साथ हुआ था। विवाह के समय मायकेवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था।

 विवाह के कुछ ही समय बाद पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी व अन्य परिजन उसे दहेज को लेकर ताना देते थे। बार बार मायकेवालों को पैसों की मांग को लेकर खरी खोटी और प्रताडि़त किया जाता था। इनमें पुणे में फ्लैट खरीदवाना और बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है। मांग पूरी न होने पर उसके ससुराली के लोग  मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया।

जानिसार अख्तर ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को पुणे में उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी रिपोर्ट उसने चंदन नगर थाना, पुणे में दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं, और इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट गाली गलौज करता था। तब ससुरालवालों से तंग आकर जानिशार अपने मयके रायपुर आ गई। और महिला थाना जाकर पति और ससुरालियों के खिलाफ प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 498-ए व 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट