रायपुर

सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही आवश्यक-बिरला
12-Sep-2025 9:17 PM
सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही आवश्यक-बिरला

राष्ट्रकुल सम्मेलन में रमन सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 13 सितम्बर, तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में आयोजित (सीपीए) राष्ट्रकुल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के 11 वें सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने बेंगलूरू  विधान सभा में उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कर्नाटक के  मुख्यमंत्री  सिद्धारमैया, राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश, कर्नाटक विधान सभा के  अध्यक्ष यू.टी.कादर फरीद,  सहित विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के विधान मंडल के पीठासीन अधिकारी एवं विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा सहित अन्य विधान मंडलो के सचिव भी उपस्थित थे।  अपने संबोधन में श्री  बिरला ने विधायी निकायों में जनता के दृढ़ विश्वास और सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही की आवश्यकता पर और  विधान मंडलों समितियों में प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने ‘‘डिजिटल संसद’’ जैसी पहलों पर प्रकाश डाला जिसका उद्देश्य संसद और विधान मंडलों को एक ही मंच पर लाया जा सकें ।

सम्मेलन में छत्तीसढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ‘‘विधायी संस्थानों में संवाद और चर्चा-जन विश्वास का आधार जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम’’ विषय अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनके संबोधन में लोकमंच की नींव माने जाने वाले संवाद बहस और सहमति की प्रक्रिया को जन अकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम कैसे बनाया जा सकता है, इस पर विशेष प्रकाश डाला जायेगा।


अन्य पोस्ट