रायपुर

कौशल्या विहार बना कचरा विहार लोग बीमारियों से जकड़ रहे
11-Sep-2025 6:20 PM
कौशल्या विहार बना कचरा विहार लोग बीमारियों से जकड़ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 सितंबर। कौशल्या विहार के रहवासियों ने में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।सेक्टर 2 के निवासी नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पिछले कई दिनों से निगम इस सेक्टर में कचरा डंप कर रहा है। लोगों का कहना है कि निगम हर दिन खुले मैदान में दर्जनों गाडिय़ों से कचरा फेंक रहा ।कचरे और दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। बदबूदार हवा से लोग खासकर बच्चे और बुजुर्ग बिमार हो रहे हैं।

यह विरोध सोशल मीडिया पोस्ट तक जा पहुंचा

इस प्रदर्शन को लेकर रहवासियों ने सोशल मीडिया पोस्ट में जमकर नाराजगी जताते हुए लिखा कि- छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार का आवास एवं पर्यावरण विभाग का उपक्रम... कमल विहार/ माता कौशल्या बिहार/ का ड्रीम प्रोजेक्ट जिसे यहां के निवासियों को प्लाट लेते समय बताया गया था कि यहां रहने से आपको सिंगापुर/ मलेशिया/ हॉन्ग कोंग/ शंघाई/ जैसे शेरों में रहने का फी ल महसूस होगा लेकिन यह क्या....?

यह अपराधियों का गढ़ और रायपुर नगर निगम जो की ट्रिपल इंजन की सरकार भाजपा की वहां बैठी है वह इस कचरे का डंप बनाने जा रही है इस वीडियो का अवलोकन करें और यहां के रहवासी लोगों की परेशानी का अध्ययन करें कि वह किस तरीके से रह रहे हैं और किस तरीके से उन्हें बेवकूफ बनाया गया....?क्या रायपुर नगर निगम के निर्वाचित महापौर जो भाजपा की है/ रायपुर विकास प्राधिकरण के मनोनीत अध्यक्ष जो भाजपा के हैं/ इस क्षेत्र से आने वाले भाजपा के निर्वाचित पार्षद/ रायपुर ग्रामीण के विधायक सहित शहर के अन्य तीन भाजपा के विधायक/ रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सदस्य जो भाजपा के हैं/ रायपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष/ इसे संज्ञान मैं लेंगे....?


अन्य पोस्ट