रायपुर

नृत्यों से सराबोर रहा तीज महोत्सव
02-Sep-2025 6:21 PM
नृत्यों से सराबोर रहा तीज महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 सितम्बर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती में किया गया। प्रतिभागियों ने समूह, एकल नृत्य, तीज सुंदरी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा रहीं।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया की इस नृत्य एवं तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग जिले से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने  रंगारंग, भक्तिमय व मनोरंजन प्रस्तुतियां दी। इस नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे- एकल नृत्य में प्रथम - स्वीटी शर्मा, द्वितीय- अल्पना शर्मा, युगल नृत्य में प्रथम - सुरभी शर्मा, मनका त्रिपाठी, द्वितीय - सीमा चोपड़ा, रावी चोपड़ा एवं समूह नृत्य में प्रथम - महिषासुर मर्दनी ग्रुप, द्वितीय स्थान - निधि दीवान ग्रुप रहे. तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में श्रीमती उन्नति शुक्ला विजेता रही.

इन सभी को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती मनीषा शुक्ला, श्रीमती मंजूषा संत श्रीमती वरलक्ष्मी राव  रहीं. कार्यक्रम में  राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, संजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, विद्या भट्ट, अनिता राव, कल्पना मिश्रा, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, सुनीता शर्मा, रीता - त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रामबृत तिवारी, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, सरयूपारिण ब्राह्मण से दशरथ शुक्ला, आल इंडिया ब्राह्मण से बबीता - मनहरण दुबे, गणेशदत्त झा, तेलगु ब्राह्मण से बी शैलजा - राजकुमार, चरामेती से मृणालिका - राजेन्द्र ओझा, कान्यकुब्ज से राजेश दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्रा, नीता अवस्थी, पूर्णिमा शुक्ला, निशा अवस्थी, प्रीति मिश्रा, बिलासपुर से कान्यकुब्ज ब्राह्मण  अध्यक्ष बी. के. पाण्डेय, दुर्ग से श्याम तिवारी, चंचल द्विवेदी, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, उमा तिवारी, बलौदाबाजार से रमेश मिश्रा, शैलजा मिश्रा, मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, ऋचा द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट