रायपुर

फेक चालान से 4 लाख की धोखाधड़ी
02-Sep-2025 6:16 PM
फेक चालान से 4 लाख की धोखाधड़ी

रायपुर, 2 सितम्बर। गुढिय़ारी इलाके में स्पंज आयरन कम्पनी के कर्मी से ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने आरटीओ चालान एप के माध्यम से फेक डाक्यूमेंट भेज खाता से 4 लाख रूपए का फ्रांड कर दिया। मैं उपरोक्त पते पर रहता हूं ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुर्यानगर गोगांव निवासी छगनलाल साहू ने रिेर्पाट दर्ज कराई कि वह कृष्णा आयरन कंपनी मजदुर नगर सरोरा में लेथ मशीन चलाने का काम करता है।  16.07.2025 को उसके वाट्सअप नम्बर पर आरटीओ चालान एप के नाम से एक डाक्युमेंट आया था।  जिस क्लीक करने पर उसके बैंक खाता से 2 बार में 399996 रूपए को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से निकाल लिए गए। मोबाईल पर बैंक का मैसेज आने पर छगनलाल ने इसकी पूछताछ भनपुरी स्थित ब्रांच की। इसके बाद उसने ठगी होने के शक में साइबर सेल में इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। गुढिय़ारी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए वॉटसअप नम्बर और लिंक के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट