रायपुर
रायपुर, 1 सितंबर। राजधानी में इंटेलिजेंस ब्यूरो आईडी के एक फर्जी अधिकारी को पकड़ा गया है। वह अर्न्तरजीय स्तर पर भी अपने को अफसर बताता था। पुलिस ने धारा 319(2) 336(3) 340(2), बीएनएस ,184 एमवी एसीटी दर्ज किया है। आमानाका पुलिस कल रात के द्वारा चंदनडीह चौक नदंनवन जीई रोड के पास चेंकिग कर रही थी। इसी दौरान एक एक्टीवा सवार युवक तेज गति एंव लापरवाही पूर्वक चला रहा था। इसे रोक कर नाम पता पुछने पर अपना नाम विशाल कुमार पिता राजीव कुमार उम्र 29 साल साकिन श्रीनिवास रेजीडेंसी मकान नबंर 13/310नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल मप्र। हालपता टैगोर नगर शेख सलीम के मकान में टिकरापारा अपने रिश्तेदारों के यहां पर रहना बताया। चालानी कार्रवाई करते समय उसने अपने आप को इंटेलीजेंस ब्युरो में सहायक अधिकारी बताते हुए एक आईकार्ड दिखाया। इसमे भारत सरकार का मोनो और गृह मंत्रालय लिखा हुआ था एंव चालानी कार्यवाही करने से मना करने लगा। शंका होने पर कार्ड की तस्दीक की गयी। जो फर्जी निकला।


