रायपुर
मांस - मटन विक्रय पर प्रतिबंध
29-Aug-2025 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अगस्त। निगम ने डोल ग्यारस 3 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 6 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 7 सितम्बर को पूरे शहर में
मांस - मटन का विक्रय पर रोक लगा दी है।
इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह ने निगम परिक्षेत्र के पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।
साथ ही जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे। इन पर्व दिवसों पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


