रायपुर

डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने वाले कंबोडिया गैंग के 5 गिरफ्तार
21-Aug-2025 7:10 PM
डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने वाले कंबोडिया गैंग के 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट के दो अलग अलग मामलों में धोखाधड़ी में संलिप्त कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

केश 1 रामेश्वर प्रसाद देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को सीबीआई एवं आरबीआई का अधिकारी होना बताया । रामेश्वर के  मोबाइल पर  काल कर मनी लॉन्ड्रिंग का अपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी दे डराया और 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में  डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। इस रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में  धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66(ष्ठ) आईटी एक्ट दर्ज किया था।

केश 2  संतोष दाबडघाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को दूरसंचार विभाग बंगलौर एवं मुंबई पुलिस का होना बताया था। संतोष  के मोबाइल पर काल कर मनी लॉन्ड्रिंग का अपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी दे डराया और डिजिटल अरेस्ट कर 88 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।  पुरानी बस्ती पुलिस  धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। रामेश्वर और संतोष प्रार्थियों को कॉल करने वाले मनीष पाराशर एवं अर्जुन सिंह को हाथरस उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को इधर-उधर करने में शामिल आरोपी आकाश तुशरानी, राहुल मरकड़ को क्रमश: उल्हासनगर मुंबई, अहमदनगर महाराष्ट्र तथा लखन जाटव को उज्जैन मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट