रायपुर

कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को याद किया
20-Aug-2025 7:05 PM
कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को याद किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी  की जयंती के अवसर पर  राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पू्र्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, सकलेन कामदार दिलीप चौहान,पंकज शर्मा,  राजेंद्र प्रसाद बंजारे श्रीकुमार मेनन ने अपने  विचार रखे और कहा,उनके द्वारा शुरू किए गए शिक्षा और तकनीकी नवाचारों ने  युवा भारत के सपनों को नई उड़ान दी।

सेन्ट्रल हॉल में श्रद्धा सुमन

छत्तीसगढ़ विधान सभा  स्थित सेन्ट्रल हॉल में  सचिव  दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर  सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्व.  राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।


अन्य पोस्ट