रायपुर

पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन एम्स रायपुर के अध्यक्ष
17-Aug-2025 7:03 PM
पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन एम्स रायपुर के अध्यक्ष

रायपुर, 17 अगस्त। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) रायपुर के अध्यक्ष पद पर पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन को नियुक्त किया है। वे सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के नेत्र चिकित्सालय के निदेशक  है।  डॉ. जैन को इस वर्ष उनके पांच दशकों के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।मंत्रालय ने 14 अगस्त को गजट नोटिफिकेशन जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की।


अन्य पोस्ट