रायपुर

जगन्नाथ सेना का धर्म जागरण अभियान
10-Aug-2025 8:18 PM
जगन्नाथ सेना  का धर्म जागरण अभियान

रायपुर, 10 अगस्त। रविवार को श्री जगन्नाथ सेना के तत्वावधान में भव्य शहर भ्रमण एवं धर्म जागरण अभियान चलाया। रैली तेलीबांधा मरीन ड्राइव होते हुए शहर की विभिन्न उत्कल बस्तियों में पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें अपने धर्म और परंपराओं के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान सेना के संस्थापक एवं  विधायक  पुरंदर मिश्रा  के मार्गदर्शन में  प्रत्येक रविवार प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। रैली में विशेष रूप से शामिल रहे।  पार्षद कैलाश बेहरा, पार्षद महेश ध्रुव, महेश बघेल, नितेश महानंदा, विशाल बघेल, विजय क्ष, जितेन्द्र साहू, प्रदीप बैरागी, मेहुल बेहरा, सावन पात्रे, त्रिनाथ सोनी, दुर्गेश राव, भरत सिंह, अमन बेहरा, तिलक बेहरा आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट