रायपुर
रेल यातायात ठप रहा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। विशाखापत्तनम से कोरबा आ रही लिंक एक्सप्रेस रात बड़े हादसे का शिकार हुई। हालांकि इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार लिंक एक्सप्रेस गुरुवार रात राइट टाइम चल रही थी। मूसलाधार बारिश के चलते रायगढ़ा स्टेशन से दो तीन किमी दूर ही मध्यगौरी देवी मंदिर के पास रात करीब 11.50 को एक विशालकाय चट्टान वहां से गुजर रही ट्रेन के इंजिन पर आ गिरा। इससे इंजिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। और पूरी अप डाउन दोनों ही रेल लाइनें धंस गई।और चट्टान के बड़े बड़े टुकड़े रेल लाइन पर ट्रेन के पहियों पर भी जा फंसे। इसके अलावा रेल पांत भी ट्रेक और टूट गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। आसपास के स्टेशनों से पहुंची राहत और बचाव टीमों ने सारी रात सुधार कार्य किया। उसके बाद तडक़े 6 बजे ट्रेनों की रवानगी बहाल हुई। लिंक एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से सुबह रवाना होकर 8.30 बजे टिटलागढ़ पहुंची है। इसके दोपहर बाद रायपुर पहुंचने की जानकारी दी गई। ऐसी ही स्थिति रायपुर से गुरुवार शाम रात रवाना हुई ट्रेनों की भी बताई गई है। ये सभी तीन से पांच घंटे देर से विशाखापत्तनम पहुंचने की खबर है। इस मार्ग पर रेल यातायात सामान्य हो गया है।


