रायपुर

अगले मंगलवार 12 अगस्त से प्रदेश में व्यापक वर्षा संभव
07-Aug-2025 7:17 PM
अगले मंगलवार 12 अगस्त से प्रदेश में व्यापक वर्षा संभव

रायपुर, 7 अगस्त। प्रदेश में मानसून द्रोणिका और एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के असर से  कल 8 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ  छींटे पडऩे और  एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात , भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: चरम उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अगले मंगलवार 12 अगस्त से प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

 


अन्य पोस्ट