रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अगस्त। सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को अपने निवास पर भाजपा के उन 242 नेताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने एक हजार से अधिक सदस्य बनाए थे। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, और केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री तोखन साहू भी थे।
नवा रायपुर के सीएम हाऊस के कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल, और महामंत्री (संगठन) पवन साय के साथ ही सरकार के मंत्री, और विधायक भी थे। खास बात यह है कि सीएम साय, डिप्टी सीएम अरूण साव, केंद्रीय मंत्री साहू व अन्य प्रमुख नेता भी सम्मानित किए गए।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सबसे ज्यादा सदस्य बनाए। इसके बाद भावना बोहरा और, फिर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने 20 हजार से अधिक सदस्य बनाए थे। बीस हजार से अधिक सदस्य बनाने वाले नेताओं को सदस्यता भूषण सम्मान से नवाजा गया।
रायपुर शहर के 9 नेताओं ने 3 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। उनमें चारों विधायकों के अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, ललित जैसिंघ, जयंती पटेल, सहित अन्य नेता थे।
प्रदेश भाजपा ने प्रदेश के लिए निर्धारित लक्ष्य 60 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर इतिहास रचा है। सम्मान समारोह के बाद सम्मानित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री साय के साथ भोजन लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस आयोजन के दृष्टिगत कहा कि सदस्यता अभियान में प्रदेशभर के सभी कार्यकर्ताओं ने निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा के सांगठनिक आधार को दृढ़ करके सचमुच कमाल कर दिखाया है। तमाम प्रतिकूलताओं और संसाधनों की सीमित संख्या के बावजूद भाजपा के पराक्रमी कार्यकर्ताओं ने अनथक परिश्रम करके इतिहास रचा है।


