रायपुर

तहसीलदारों की बेमुद्दत हड़ताल को आप का समर्थन
01-Aug-2025 7:07 PM
तहसीलदारों की बेमुद्दत हड़ताल को आप का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अगस्त। तीन दिनों के चरण बद्ध काम बंद प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ बेमुद्दत हड़ताल पर चला गया है। प्रदेश अध्यक्ष के के लहरे के नेतृत्व में  तहसीलदार और नायब तहसीलदार तूता में जमे हुए हैं।

इनके आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं लोकसभा उपाध्यक्ष इमरान खान ने  सभा को संबोधित किया। श्री झा ने कहा है कि सीधी भर्ती से 50त्न एवं तहसीलदार से पदोन्नति में 50त्न भरे जाने वाले डिप्टी कलेक्टर के पदों को 60-40 किए जाने पदोन्नति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, ग्रेट पे कम होने से प्रशासनिक कार्य करने में असम्मान जनक स्थिति निर्मित होने, कंप्यूटर,लिपिक, वाहन, प्रोसेस राइटर, तामिली के लिए भृत्य आदि की सुविधा न मिलने सहित 17 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया। श्री झा ने अपने तरफ से एक मांग और जोड़ा कि दोनों पार्टियों की सरकारों ने तूता धरना स्थल को दूर भेजने की निंदा की थी। अब सत्ता में आने के बाद उसे रायपुर काली मंदिर के सामने गांस मेमोरियल मैदान में धरना स्थल घोषित करने की मांग को शामिल किया है।

आंदोलनकारियों ने सुविधा नहीं तो काम नहीं का नारा बुलंद किया है। अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ होने पर शासन की ओर से सचिव राजस्व विभाग ने चर्चा हेतु आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष के के लहरे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राजस्व सचिव से विस्तृत चर्चा की। किंतु ठोस आश्वासन व परिणाम न निकलने से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।


अन्य पोस्ट