रायपुर

कल कैबिनेट की बैठक लेकर दिल्ली जाएंगे सीएम साय
29-Jul-2025 6:30 PM
कल कैबिनेट की बैठक लेकर दिल्ली जाएंगे सीएम साय

रायपुर, 29 जुलाई। मुख्यमंंत्री विष्णुदेव साय कल दोपहर कैबिनेट की बैठक लेने के बाद शाम दो दिन के दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस माह कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है। कैबिनेट की बैठक महानदी मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी और दोपहर दो बजे तक चलेगी। बैठक का एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि  धान मिलिंग में राइस मिलर्स को राहत देने पर बात हो सकती है। खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता पर भी मंथन की संभावना है।


अन्य पोस्ट