रायपुर

मैथिली महिला मंडल का जगन्नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक आयोजन
20-Jul-2025 7:15 PM
मैथिली महिला मंडल का जगन्नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक आयोजन

रायपुर, 20 जुलाई। मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर के महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पुण्य अवसर पर टूरी हटरी पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष पं विजय कुमार झा ने बताया है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यज्ञ पूजन पं पंकज झा ने कराया।

 इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन ठाकुर अधिवक्ता, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शोभिता पाठक, सचिव पंकज भावेश झा, अजय ठाकुर श, श्रीमती प्रिया ठाकुर,श्रीमती रितु झा, श्रीमती अल्पना झा, स्नेह लता झा, माला झा, संगीता झा, अभिषेक झा, सत्यम झा, आदि पूजा यज्ञ हवन में शामिल होकर महाआरती,पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट