रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददता
रायपुर, 10 जुलाई। रायपुर की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। गोदावरी साहू ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि शादी के बाद से ही उस पर दहेज के लिए दबाव डाला जा रहा था।
गोदावरी साहू ने बताया कि वह जो वर्तमान में गोगांव के संत कबीर वार्ड में रहती है। उसका दुर्गेश साहू के साथ 14 अप्रैल 2024 को हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद तक सब ठीक था, लेकिन फिर पति और सास द्वारा घर के कार्यों में नुक्स निकालकर गाली-गलौच और मारपीट करते थे।
पीडि़ता ने बताया कि शादी में मिले 5 लाख के दहेज सामान और नकद 40-50 हजार रुपए को उसके पति और सास ने हड़प लिए, जिसे मना करने पर मां-बेटे ने मिलकर गोदावरी की पिटाई कर दी। बाद में दुर्गेश गोदावरी को जबरन मायके छोड़ आया। पीडि़ता ने महिला थाना में पूर्व में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर काउंसलिंग कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पति और सास के प्रताडऩा से परेशान होकर गोदावरी साहू ने अपने पति दुर्गेश कुमार साहू एवं सास श्यामबाई साहू के विरुद्ध महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में महिला थाना पुलिस द्वारा धारा 498्र, 323, 294, 506, और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।