रायपुर

अभिराम दास देवाचार्य ने राम कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया
19-Jun-2025 6:33 PM
अभिराम दास देवाचार्य ने राम कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया

रायपुर, 19 जून। श्रीमद्जगदगुरु द्वाराचार्य भावानंद पीठाधीश्वर स्वामी श्री अभिराम दास देवाचार्य (मलूक पीठ वाले) ने भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को श्री राम कथा और श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। इससे पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे और महाराज जी का आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को  गोवर्धन लीला, महारास उद्धव गोपी संवाद होगा। कथा मोवा के कांपा स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में 24 जून तक जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट