रायपुर

संगठन में बदलाव मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। पीसीसी में बदलाव और राहुल गांधी के रेस और लंगड़े घोड़े वाले बयान पर पूर्व सीएम राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। राजधानी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिन्होंने यह बात कही उनसे पूछा जाना चाहिए। बदलाव मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
स्पीकर डॉ. रमन सिंह के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखने पर कहा कि युक्तियुक्तकरण को लेकर डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था। इसलिए सीधे सचिव को पत्र लिख गए। साय सरकार पर बीजेपी के लोगों को भरोसा नहीं है। शिक्षा विभाग में स्थिति यह है कि संवैधानिक पद पर बैठे रमन सिंह सीधे सचिव को पद लिख रहे हैं। युक्तियुक्तकरण के चलते प्रदेश में 10 हजार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्यपाल रमेन डेका अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। मंत्री, और मुख्यमंत्री की क्षमता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं। संवैधानिक पद सीधे सचिवालय और अधिकारियों से बात नहीं करते।
संविधान के अधिकार के बाहर जाके काम कर रहे हैं, शाला प्रवेश उत्सव के बीच स्कूल सफाई कर्मियों के धरे पर बघेल ने कहा स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। बहुत मेहनत के बाद आम गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोला गया।सफाईकर्मी भी आंदोलन भी कर रहे है।शिक्षा का बेड़ा गर्क कर रहे है,सरकार में नियंत्रण नहीं रहा।
बलौदा बाजार में रेत माफिया के हाथों युवक की पिटाई पर बघेल ने कहा रेत माफिया के हौसले पूरे प्रदेश में बुलंद हैं। बलौदा बाजार, राजनांदगांव में रेत माफिया जो मध्यप्रदेश से आए थे गोली चला रहे थे।बलरामपुर में कॉन्स्टेबल को मार दिया, गरियाबंद में पत्रकारों को मारा गया।विभाग मुख्यमंत्री के पास है,माफिया बेखौफ हो गए हैं।रेत 8 गुना ज्यादा कीमत पर मिल रही है।आम जनता को बेरहमी से मार रहे हैं। उद्योग व श्रम मंत्री लखन देवांगन के कांग्रेस सरकार पर कसे तंज को लेकर बघेल ने कहा कि देवांगनजी बताएं उन्होंने कौन सी नई योजना शुरू की है। वो हमारी योजनाओं के ही पैसे बांट रहे हैं।