रायपुर
अहमदाबाद के दिवंगतों की याद में कैंडल मार्च
15-Jun-2025 7:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जून। शनिवार रात आम आदमी पार्टी, रायपुर जिला इकाई ने जयस्तंभ चौक परअहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, शहर अध्यक्ष पुनारद निषाद, जिला अध्यक्ष (यूथ विंग) लक्ष्मण सेन, मिथलेश साहू, रघुनाथ ठाकुर,आर. एस. ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, सचिव कमलेश कौशिक, युवा साथी विकास मानिकपुरी, डॉ विजय देवांगन, लोकेश निषाद आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे