रायपुर

भाजपा तिल्दा शहर मंडल का संकल्प से सिद्धि आमसभा
14-Jun-2025 9:52 PM
भाजपा तिल्दा शहर मंडल का संकल्प से सिद्धि आमसभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

तिल्दा नेवरा, 14 जून। भाजपा तिल्दा शहर मंडल का संकल्प से सिद्धि आमसभा कार्यक्रम संपन्न हुआ। आमसभा में प्रमुख वक्ता के रूप में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए, साथ में अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री, चंद्रकला वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी एवं शहर और ग्रामीण क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

मुख्य वक्ता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी जी के अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मोदी जी के 11 वर्ष सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर अपनी बात रखी एवं उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, अनेकों समाज, युवा वर्ग महिला उत्थान एवं विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने स्वर्णिम निर्णय लेते हुए विकास कार्यों का इतिहास रचा।

वहीं 12 जून को क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री टंकराम वर्मा का जन्मदिन भी था, नगर में विभिन्न स्थानों पर उनके जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित था, लेकिन उन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे की दुखद घटना को सुनने के बाद  जन्मदिन कार्यक्रमों को स्थगित किया।

कार्यक्रम में तिल्दा शहर और ग्रामीण मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मनोज निषाद, मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा ग्रामीण, राम पंजवानी ,नरेंद्र शर्मा, राजेश सतपाल, डॉक्टर खुमान वर्मा, दिनेश कुमार साहू पार्षद दिलहरण निषाद, विकास सुखवानी, हरीश वर्मा ,देवकी बाघमार, बेबी गोस्वामी, अनुराधा वर्मा, नंदनी खींचरिया, यशवंत वर्मा ,भागबली साहू , डागेश्वर साहू, गिरीश साहू ,एसडीएम आशुतोष देवांगन ,अनिल नायक, सुनील नायक, संतोष साहू ,अलख साहू, पवन अग्रवाल, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं उक्त कार्यक्रम में मंत्री  के द्वारा क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट