रायपुर

रथयात्रा महोत्सव 11 को स्नान पूर्णिमा से शुरू होगा
09-Jun-2025 6:57 PM
रथयात्रा महोत्सव 11 को स्नान पूर्णिमा से शुरू होगा

26 को नेत्र उत्सव 27 जून को रथयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की द्वादश यात्राओं में से एक स्नान यात्रा11 जून को पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न की जायेगी। जेष्ठ पूर्णिमा के दिन श्री विग्रहों की पवित्र स्नान यात्रा अनुष्ठित होती है। प्रात: काल में मंगलार्पण के उपरांत विग्रहों को डोर लगाने के बाद घण्टा, काहाल और छत्री सहित स्नान मण्डप के लिये यात्रा शुरू हो जाती है।

 श्री जगन्नाथ मंदिर के संस्थापक, अध्यक्ष एवं विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने  बताया कि 11 जून को प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभू की स्नान यात्रा जगन्नाथ संस्कृति के अनुरूप सम्पन्न की जायेगी। देवी शीतला के सामने होने वाले सुना कूअ नाम के कूप से 108 कलषों के अभिमंत्रित जल से शास्त्रोक्त विधि के अनुसार श्री विग्रहों का स्नान सम्पन्न होता है। तदुउपरांत स्नानवेदी पर विराजमान श्री विग्रहों को हाथीवेश या गजानन वेष से अलंकृत किया जाता है। स्नान पूर्णिमा से आषाढ़ अमावस्या तक श्री विग्रह अणसर (अस्वस्थ या क्वारंटाईन) में रहते है। 26 जून को जगन्नाथ जी का नेत्र उत्सव तथा उसके पश्चात 27 जून को रथ यात्रा होगी। इसमें  राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट