रायपुर

पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा के आरोप, नवजात बच्चे को जान से मारने की धमकी भी
09-Jun-2025 5:44 PM
पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा के आरोप, नवजात बच्चे को जान से मारने की धमकी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। महिला ने अपने ही ससुरालवालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उसने महिला थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि शादी के एक साल बाद उसका पति और सास-ससुर कम दहेज और रूप रंग को लेकर प्रताडि़त करते थे।

पूजा खत्री ने बताया कि वह मोवा में रहती है। 2023 में परिवार की रजामंदी से उसका विवाह हुआ था। शादी के एक साल बाद उसके पति और देवर, सास ससुर उसे रूप रंग और कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करते थे। इसी विवाद में ससुरालवालों ने पूजा को घर से निकाल दिया। पूजा खत्री ने अपने पति सन्नी सतीजा, सास श्रीमति पूनम सतीजा, ससुर बलराम सतीजा एवं देवर गिरीश सतीजा द्वारा शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताडि़त  करने के कारण अपने मैके में रहती है। शादी के दौरान ससुरालवालों ने सोने चांदी के गहने मांगे थे। और शादी में दहेज नहीं मिलने पर शादी तोडऩे की धमकी दिया गया। तब पूजा के पिता ने बदनामी के डर से उसके ससुराल वालों को दहेज का सामान और उनकी मांग पर 5 लाख रूपये नगद दिया था। इसके बावजूद ससुरालवाले पूजा से पैसों की मांग को लेकर दबाव बनाते थे। पूजा पेशे से डेंटिस्ट है और ससुरालवाले उससे कामई का हिस्सा मांगने लगे। जिसे मना करने पर आए दिन विवाद कर गाली गलौज किया जाता था। पूजा की एक साल की बच्ची है। इसे लेकर भी ससुराल वाले मारने की बात कर धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर पूजा ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने पूजा के ससुरालवालों के खिलाफ महिला प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट