रायपुर
परिवहन विभाग के लिए 47 नए वाहन
09-Jun-2025 5:42 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। परिवहन विभाग ने अपने फ्लाइंग स्क्वॉड (उडऩदस्ते) के लिए 47 नए वाहन खरीदें है। जो जल्द जिलों को आबंटित किए जाएंगे। ये वाहन कुछ आरटीओ, चेक पोस्ट को भी दिए जाएंगे। राज्य गठन के बाद पहली बार परिवहन विभाग को इतनी बड़ी संख्या में वाहन दिए जा रहे हैं। विभाग ने केंद्रीय और राज्य परिवहन विभाग के संयुक्त मद से 47 वाहन खरीदे हैं। जो जल्द मुख्यमंत्री के हाथों जिलों को आबंटित किए जाएंगे। विभाग के पास वाहन न होने से अब तक किराए के वाहनों का उपयोग करता रहा जिसमें कई शिकायतें मिलती थी। अब विभाग के पास स्वयं के वाहन होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे