रायपुर

युवतियों से मारपीट करने वाले 4 लडक़े गिरफ्तार
08-Jun-2025 7:30 PM
युवतियों से मारपीट करने वाले 4 लडक़े गिरफ्तार

केक बदलने पर हुआ था विवाद, युवतियां पी हुई थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। महादेव घाट के करीब  लड़कियों के साथ गाली-गलौच हाथापाई करने वाले 4 लडक़े गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

डी डी नगर टी आई के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे घाट के पास बिलासपुर  कोरबा से आईं कुछ लड़कियां अपनी सहेली (सरनेम दास )का जन्मदिन मना रही थीं। वे अपनी कार में सेट लाउडस्पीकर सेट कर गानों पर  नाच रही थीं। वहीं पर विसर्जन कुंड के पास रहने वाले  युवक भी अपने साथी प्रवीर जांबुलकर का बर्थडे मना रहे थे। शुरुआत में दोनों पक्षों में आपस में बातचीत हुई, एक दूसरे को विश किया। और फिर उनके केक, कटने से पहले आपस में बदल ग?ए, मिल गए। इसी बात पर सभी भिड़ गए। युवतियां पी हुई थी।

 दोनों पक्षों में जमकू कहासुनी, हाथापाई हुई। इसमें लड़कियों को हल्की चोटें आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी पायल पटेल 24 ने शुक्रवार को  रिपोर्ट और अन्य युवतियों के  बयानों के आधार पर विस्तृत जानकारी जुटाई और रिपोर्ट दर्ज की। इसमें शामिल लडक़ों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। और 4 लडक़ों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश है।

बता दें कि इस मारपीट के बाद 5 लड़कियां घायल हुई हैं। लड़कियों की पीठ, कोहनी, आंख, नाक और कान में चोटें आई हैं। टीआई ने बताया कि युवतियों से मारपीट करने वाले भूपेंद्र मरकाम ,गोपी मरकाम, मनीष साहू,प्रवीर जांबुलकर निवासी देवनगरी महादेव घाट विसर्जन कुंड के पास गिरफ्तार कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट