रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर कुम्हारी टोल प्लाजा में सुबह आम लोगों से ‘‘हस्ताक्षर अभियान’’चलाया। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से टोल एजेंसी अथवा व्यक्तियों पर विधिसम्मत कड़ी कार्यवाही की मांग पर कांग्रेसजन न्यायालय पहुँचेंगे।। विकास उपाध्याय ने आज इस कुम्हारी टोल प्लाजा में स्कैनिंग कैमरे को काले पेंट से पोतकर उसे बंद किया।
इस अभियान में बबीता नत्थानी, अशोक ठाकुर, प्रकाश जगत, कमलेश मिश्रा, कमलाकांत शुक्ला, अमनदीप शर्मा, हरीश साहू, पप्पू खैरा, पम्मी चोपड़ा, भूपेन्दर शेरगिल, मनप्रीत सिंह मुल्तानी, मन्नू गिल, लोकेश वशिष्ठ, अभय ठाकुर, शानू दीवान, सूरज साहू, हैप्पी बाजवा, रूपेश कुमार साहू, अभिषेक ठाकुर, निर्वयार सिंह, पुष्पेन्दर सिंह, फिरतु सिंह ठाकुर, कृष्णा नायक, बाकर अब्बास, कुलदीप मठरू, दिलीप गुप्ता, मोहसिन खान, जैगम अब्बास, कुमकुम झा, भानुप्रताप सिंह, दाऊलाल साहू, सितेन्द्र ठाकुर, राजू चंदेल, संदीप तिवारी, हर्षित जायसवाल, वेद प्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।