रायपुर

संजय सिंह को सुरक्षा देने में राज्य सरकार ने की लापरवाही-झा
24-May-2025 8:11 PM
संजय सिंह को सुरक्षा देने में राज्य सरकार ने की लापरवाही-झा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। वे कल रात्रि 8:30 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचे तथा नया रायपुर स्थित विश्राम गृह में विश्राम किया। प्रात: 8  बजे धमतरी जिले के लिए प्रस्थान किया। आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान में जो परिस्थितियां हैं उसमें संजय सिंह की सुरक्षा अतिआवश्यक है। वह निर्भीक वक्ता है। किंतु उनकी सुरक्षा में कल रायपुर आगमन पर कोई पुलिस या फालो पायलिटिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।   इसी प्रकार सुबह धमतरी जिले के सिहावा नगरी नक्सली क्षेत्र में प्रवास के दौरान उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई।

श्री झा ने बताया है कि  संजय सिंह समाजवादी चिंतक  राम मनोहर लोहिया  के प्रतिमा के अनावरण के लिए इब्राबेहात ग्राम पहुंचे,जहां उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया।

 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश महामंत्री वदूद आलम, प्रदेश संगठन महामंत्री जसवीर सिंह, प्रियंका शुक्ला, देवलाल नरेटी, तेजेंद्र तोड़ेकर, श्रीमती मिथिलेश बघेल, विजय कुमार झा, परमानंद जांगड़े, एम एम हैदरी, अजीम खान, नंदन कुमार सिंह, महेंद्र बिसेन, आरएस ठाकुर, शिव शर्मा, प्रद्युमन शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी विशेष कर रायपुर दुर्ग राजनांदगांव धमतरी जिले के अनेक पदाधिकारी शामिल थे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्री झा ने कहा कि राज्य सरकार विरोधियों को दुश्मन नहीं प्रतिद्वंद्वी माने साथ ही समाजवादी चिंतक श्री राम मनोहर लोहिया के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पधारे। राज्यसभा सांसद  संजय सिंह को सुरक्षा प्रदान न करना कहीं ना कहीं लोहिया जी के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होने से रोकने का प्रयास है।


अन्य पोस्ट