रायपुर
रायपुर, 23 मई। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश भाजपा के 10 सांसद को कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर पत्र प्रेषित किया। उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दो महत्वपूर्ण शहर रायपुर और दुर्ग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक एनएच संख्या, 06 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ में टोल वसूली जून 2006 से शुरू की गई। संबंधित ठेकेदार ने इस टोल वसूली को शर्तों के अनुसार 2015 तक जारी रखा, और 2015 के बाद 2020 तक कंसेशन रेट में टोल वसूला, अब नियम के अनुसार टोल वसूली की नियत खत्म हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद टोल वसूल कर रायपुर और दुर्ग की जनता पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। नियम और शर्तों के अनुसार अधिकृत तिथि दिनांक 02.03.2015 को टोल वसूली समाप्त किया जाना था, लेकिन विभाग द्वारा 40 प्रतिशत बढ़ाकर इसे 16.08.2020 तक वसूली की गई। किन्तु इसके बावजूद उक्त टोल प्लाजा में अभी तक अनाधिकृत रूप से टोल शुल्क की वसूली की जा रही।