रायपुर

संजय शर्मा को लाईफ टाईम अचिवमेन्ट अवार्ड कर्नाटक के धनन्जय एच बी भारत श्री बने
23-May-2025 8:37 PM
संजय शर्मा को लाईफ टाईम अचिवमेन्ट अवार्ड कर्नाटक के धनन्जय एच बी भारत श्री बने

रायपुर, 23 मई।17 एवं 18 मई 2025 कोबेंगलुरु के स्थानीय कोन्डाजी  बसप्पा में आयोजित  71 वीं इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत क्लासिक, भारत उदय, भारत किशोर, भारत कुमार, भारत केसरी, भारत श्री खिताब के लिये स्पर्धा हुई इसमे देश के राज्यों के 100 से अधिक खिलाड़ी अधिकारी ने हिस्सा लिया भारत श्री और क्लासिक धनन्जय एच बी (कर्ना ) ने जीता विजेता को ट्राफी खिताब के साथ नगद पुरुस्कार दिये गये भारत उदय टी. एम. सिंग (मणिपुर) कुमार (कर्ना), किशोर बसन्त कुमार ( कर्ना .), कुमार का खिताब गणेश संजय गोसावी (महा.), केसरी अनिल विश्वनाथ (महा.) चार लाख से अधिक पुरुस्कार राशि खिलाडियों को दिए गये छ.ग के खिलाडिंयों ने तीन पदक अपने अपने वर्ग में जीता जीता छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राजेश यादव ने भारत श्री प्रतियोगिता मेंअपने वर्ग में स्वर्ण पदक, तुषार सोनी भारत किशोर प्रतियोगिता मेंअपने वर्ग में रजत पदक , गुलशन सिंह ने भारत उदय मेंअपने वर्ग में कास्य पदम जीता एवं विक्रम ने भारत किशोर स्पर्धा में अपने वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। संजय शर्मा छग भारत श्री, भारत कुमार स्पर्धा में मुख्य निर्णायक थे।

समान्य सभा में इंडियन फिटनेस बॉडी बिल्डिंग फॅडरेशन ने   संजयशर्मा रायपुर (छ. ग) कोलाईफ टाइम एच्युमेन्ट एवार्ड से सम्मानित किया वे छग के प्रथम हनुमान सिंग एवार्डी है। शरीर सौष्ठव के राष्ट्रीय खिलाड़ी , प्रशिक्षक एवं 100 से अधिक राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय शरीर सौष्ठव स्पर्धा में निर्णायक रह चुके है। छग टीम  के कोच तामेश्वर बंजारे थे। 


अन्य पोस्ट