रायपुर

रिटायर्ड अधिकारी संघ ने पहलगाम के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी
27-Apr-2025 8:28 PM
रिटायर्ड अधिकारी संघ ने पहलगाम के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अप्रैल। चौबे समता कॉलोनी रिटायर्ड अधिकारी संघ ने  गायत्री भवन समता कॉलोनी में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहलगाम हमले की कड़ी निंदा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  संघ के संरक्षक पूर्व आईएएस अधिकारी दुर्गेश मिश्रा पूर्व आईपीएस प्रदीप नारायण तिवारी, प शिक्षा विनियमन आयोग के पूर्व  अध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार शुक्ला, पूर्व सयुंक्त कलेक्टर अशोक तिवारीकवि संजीव ठाकुर पूर्व माइनिंग अधिकारी अध्यक्ष संजय शर्मा पूर्व वन विभाग के अधिकारी चंद्रकांत पांडे, मछली विभाग के राजेंद्र सिंह ठाकुर पवन कुमार दुबे, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, समाजसेवी भूपेंद्र शर्मा, रिटायर्ड बैंक अधिकारी आईडी मानिकपुरी साथ ही वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।  कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अशोक तिवारी ने  किया।


अन्य पोस्ट