रायपुर
जरीकेन, ड्रम के रूप में पेट्रोल डीजल का भंडार, चार गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल। मानो मंदिर हसौद इलाके के गांव, ढाबों में जगह जगह पेट्रोल भरे जरीकेन, ड्रम के रूप में पेट्रोल बम का जाल बिछा हुआ है । 41 डिग्री के इस मौसम में बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं। पुलिस ने कल 113 ड्रम पेट्रोल डीजल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे 13हजार लीटर पेट्रोल, 800लीटर डीजल बरामद किया गया ।
इलाके के भीतरी गांवों से लेकर हाइवे किनारे के ढाबों चाय नाश्ते के होटलों में पेट्रोल डीजल इन्हीं जरीकेन में बेचे जाते हैं। इनके ग्राहक वो वाहन चालक होते हैं जिनकी गाडिय़ा पेट्रोल डीजल खत्म होने से बंद हो जाती है। यह कारोबार आज नहीं वर्षों से चला आ रहा है। भीतरी दूरस्थ गांवों में सुबह सुबह पेट्रोल खत्म होने वाले वाहन चालकों के लिए तो 1-2 लीटर तक ,पेट्रोल पंप जैसी सुविधा देते हैं। इसके बदले वे 1-5 रूपए अतिरिक्त वसूलते हैं। घर होटलों में डंप यह ज्वलनशील प्रदार्थ बड़े हादसे को भी आमंत्रित करता है। पुलिस इन पर यदा कदा कार्रवाई करती है लेकिन ये लोग फिर से घर गांव परिवार के यह खतरनाक कारोबार बदस्तूर कर रहे हैं। सामान्य धाराओं के तहत थाने से ही रिहा हो जाने से खौफ नहीं रहा है।
मंदिर हसौद पुलिस ने कल तीन ऐसे ही अवैध कारोबारियों को पकड़ा और डीजल पेट्रोल जब्त किया। पुलिस के मुताबिक ग्राम नकटा के इंद्रा कॉलोनी निवासी नोहर रात्रे (33) के गोदाम से 6600 लीटर पेट्रोल, 1400 लीटर इथेनॉल, दो पिकअप वाहन, और अन्य सामग्री (कुल 10.94 लाख रुपये) जब्त की गई। नोहर मौके से फरार हो गया।
इसी तरह से महासमुन्द एनएच पर आरआईटी कालेज के सामने खाद गोदाम के पास सुब्रजीत मुदुली (40) और दीप्ती रंजन (35) को 800 लीटर डीजल और एक पिकअप वाहन (सीजी-04-एनवाय-9787) के साथ पकड़ा. जब्त सामग्री की कीमत 75,000 रुपये है।दोनों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एमएम कॉलेज उमरिया में अमरेश साव उर्फ बबली (35) के गोदाम पर छापा मारा. 31 ड्रम पेट्रोल, डीजल, और इथेनॉल (कुल 8.77 लाख रुपये) के साथ दो वाहन और उपकरण जब्त किए गए. अमरेश गिरफ्तार हुआ।और गुजरा फाटक के पास यादव ढाबे में 33 ड्रम में भरा 6410 लीटर पेट्रोल, एक ब्राउजर वाहन (सीजी-04-पीटी-6190), और अन्य सामग्री के राहुल यादव को पकड़ा गया।जब्त सामग्री की कीमत 8.11 लाख रुपये है। राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी पर आवअ 3,7, 287बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया।