रायपुर

कांग्रेस का डेढ़ माह तक संविधान बचाओ अभियान
21-Apr-2025 6:27 PM
कांग्रेस का डेढ़ माह तक संविधान बचाओ अभियान

रायपुर, 21 अप्रैल। कांग्रेस कल से देश भर में संविधान बचाओ अभियान शुरू कर रही है। जो पूरे 40 दिन चलेगा। इसके जरिए कांग्रेस  मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का विरोध करेगी।  अभियान के तहत  22 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक।  25 से 30 अप्रैल 2025 राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैलियाँ। 3 से 10 मई जिला स्तरीय रैलियां। 11 से 17 मई विधानसभा स्तरीय रैलियां। 20 से 30 मई घर-घर अभियान।


अन्य पोस्ट