रायपुर

कर्मचारी संगठन निगम मुख्यालय रोड पर दे धरना
21-Apr-2025 6:25 PM
 कर्मचारी संगठन निगम मुख्यालय रोड पर दे धरना

रायपुर, 21 अप्रैल। निगम मुख्यालय के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन पर आम लोगों की परेशानी को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। आप पार्टी के कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक विजय झा का कहना है कि  दलीय नेता अपने प्रदर्शनों क ेलिए आम लोगों को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वहीं अपनी मांगों पर कर्मचारियों कोई प्रदर्शन करता है, तो प्रशासन अनुमति न देकर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करता है। झा ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारी संगठनों के आंदोलन के लिए दोनों सरकारों की मिलीभगत से तूता धरना स्थल निर्धारित कर धरना प्रदर्शन से अप्रत्यक्ष रूप से वंचित कर लोकतांत्रिक अधिकार का हनन किया गया है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल कहीं भी किसी भी मुख्य मार्ग को धेरकर धरना प्रदर्शन करते हैं। उनके लिए कानून अलग है और कर्मचारी संगठनों के लिए कानून अलग है।


अन्य पोस्ट