रायपुर
भाजपा का वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान
19-Apr-2025 7:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल। प्रदेश भाजपा महामंत्री भरतलाल वर्मा ने बताया है कि 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से ठाकरे परिसर में वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला रखी गई है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मार्गदर्शन देंगे।
श्री वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मंत्री, सांसद, विधायक, निगम-मण्डल-आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक महापौर/सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान की जिला समिति अपेक्षित हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे