रायपुर

फसल बीमा योजना छत्तीसगढ़ को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट
19-Apr-2025 4:32 PM
फसल बीमा योजना छत्तीसगढ़ को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल।
पीएम  फसल बीमा योजना  के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय  की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में आज सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य के मोहला - मानपुर- चौकी और सक्ति को बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है।कैबिनेट सचिव कृषि  से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से  संयुक्त संचालक बी.के. मिश्रा एवं उपसंचालक उद्यानिकी  नीरज शाह ने प्राप्त किया।इसके साथ ही मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर  श्रीमती तूलिका प्रजापति एवं सक्ति जिले के कलेक्टर  टोपनो ने  बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड प्राप्त किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा  है कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 


अन्य पोस्ट