रायपुर

जोरा में नया नाला बनेगा, मुख्य मार्ग कब्जामुक्त होगा
18-Apr-2025 9:52 PM
जोरा में नया नाला बनेगा, मुख्य मार्ग कब्जामुक्त होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अप्रैल।  निगम आयुक्त  विश्वदीप ने  जोन 9 के  जोरा और लाभान्डी क्षेत्र का निरीक्षण किया।  उनके साथ जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय, वार्ड प्रतिनिधि  साहू सहित जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारी भी रहे   आयुक्त ने जोरा में नया नाला बनाने प्रस्ताव शीघ्र भेजने के जोन कमिश्नर को निर्देश दिए। ताकि जोरा में शीघ्र गन्दे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन हो सके।आयुक्त ने जोरा में नालियों पर कब्जा जमाकर निर्मित किये गए अवैध पाटों को तोडक़र  सफाई अभियान चलाने कहा।  आयुक्त ने  कृषि विश्वविद्यालय जोरा के सामने मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर मार्ग को कब्जामुक्त करने, विवि  परिसर में स्थित श्मशानघाट और लभांडी स्थित  जलागार परिसर का  अवलोकन किया।


अन्य पोस्ट