रायपुर
आईपीएल सट्टा तीन सटोरिए गिरफ्तार, 1.4 लाख जब्त
18-Apr-2025 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल। देवेंद्र नगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाइन दांव लगवा रहे तीन सट्टेबाजों को को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 1.4 लाख रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन्ही मोबाइल पर सट्टा बुुक किया जा रहा था। यह कार्रवाई 17 अप्रैल को रात 10:15 बजे पंडरी सी रॉक होटल बार के सामने सार्वजनिक स्थल पर की गई।
देवेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि रात गश्त के दौरान कार्रवाई की।
पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरीश अग्रवाल (25 वर्ष, एकता नगर, गुढिय़ारी)आकाश गोयल (33 वर्ष, सेक्टर 04, देवेंद्र नगर)अनमोल नायक (28 वर्ष, दलदल सिवनी, मोवा) को गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे