रायपुर
वाला दो वर्ष बाद गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अप्रैल। दो वर्ष पहले क्रेडिट कार्ड को आनलाइन एक्टीवेट करने के नाम पर पुलिस कर्मी से ठगी करने वाला आरोपी रायबरेली से गिरफतार किया गया है।
माना कैम्प वार्ड नं 02 ब्लाक 11 निवासी रविकांत कटारे 38 ने 17 जुलाई 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया थी। रविकांत उस दिन शाम 5 बजे आसूचना शाखा भवन पुराना पुलिस मुख्यालय थाना सिविल लाईन रायपुर में डयूटी में था। उसी समय मोबाईल नं 9406121409 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने नंबर 08860040611 से कॉल किया तथा कहा कि डीबी एस बैंक से बोल रहा हूं ।अपना क्रेडिट कार्ड अभी तक चालू नहीं कराया है और कार्ड को एक्टीवेट करना है तथा आपके मोबाईल पर आए ओटीपी नंबर मांगने पर उसे बताया। उसके बाद रवि ये मोबाइल में बैंक के हेल्प लाईन नंबर 02266147500 के माध्यम से फोन आया क्या आपके ने ट्रांजेक्शन किया गया है। तब मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे क्रेडिट कार्ड से 80580 /- रू का ट्रांजेक्सन हुआ है । जबकि रवि ने क्रेडिट कार्ड का किसी प्रकार से उपयोग नहीं किया था।
रिपोर्ट पर साइबर पुलिस पड़ताल कर रही थी। सायबर सेल तकनिकी सहायता लेकर आरोपी को ट्रेस किया गया । और आरोपी विपीन कुमार 22 निवासी पुरेमदारदीन पोस्ट जगतपुर रायबरेली उप्र को पकड़ा गया। इसने रवि के एकाउंट से 80,580 रू अपने खाते में ट्रांसफर करा लिये थे।