रायपुर

नगर निगम में अपर और जोन आयुक्तों के तबादले
12-Apr-2025 6:06 PM
नगर निगम में अपर और जोन आयुक्तों के तबादले

हितेन्द्र जोन 6, विवेकानंद 10, रमेश 3, राकेश 7,  प्रीति सिंह जोन 1, जसदेव 8 जोन कमिश्नर बनाये गये

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  12 अप्रैल। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने आदेश जारी कर नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर आयुक्त उमाशंकर अग्रवाल को अपर आयुक्त वित्त विभाग के साथ-साथ अपर आयुक्त राजस्व विभाग का समस्त प्रभार सौंपते हुए उन्हें अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

इसी प्रकार अपर आयुक्त श्री राजेंद्र गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का समस्त प्रभार सौंपते हुए अपर आयुक्त राजस्व के प्रभार से मुक्त कर दिया है। वहीं अपर आयुक्त  पंकज शर्मा को विधि के साथ-साथ अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग का समस्त प्रभार सौपते हुए अपर आयुक्त समान्य प्रशासन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

आयुक्त ने जोन 1 जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव जोन जोन कमिश्नर जोन 6, जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को जोन कमिश्नर 10, जोन 6 जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल को जोन 3 जोन कमिश्नर, जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा को जोन 7 जोन कमिश्नर, निगम मुख्यालय उपायुक्त श्रीमती प्रीति सिंह को जोन 1 जोन कमिश्नर, निगम मुख्यालय उपायुक्त जसदेव बाबरा को जोन 8 जोन कमिश्नर का प्रभार सौपते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार को निगम मुख्यालय उपायुक्त एवं जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू को निगम मुख्यालय उपायुक्त का प्रशासनिक कार्यदायित्व सौपा है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।


अन्य पोस्ट