रायपुर
गौ शाला में सफाई चारा वितरण किया
11-Apr-2025 7:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 अप्रैल। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत जवाहर नगर मंडल की महिला मोर्चा द्वारा सर्वकल्याण की कामना से महावीर गौ शाला में सफाई कर एवं गौ चारा वितरित किया। मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि जवाहर नगर की महिला मोर्चा के सदस्यों ने मौदहापारा स्थित श्री महावीर गौ शाला में पहुंच कर मंदिरों की सफाई की ।साथ ही गौ माता को गुड,चना,खीरा,हरा चारा का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद भारती बागल सेवा पखवाड़ा सह संयोजक विजय गुप्ता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेणुका शुक्ला संगीता जैन प्रणीत जैन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे