रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निगम-मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सीएम से की मुलाकात
08-Apr-2025 3:21 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निगम-मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सीएम से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अप्रैल। 
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से  निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर  मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष  दीपक महस्के, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  सौरभ सिंह,  पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  राजा पाण्डेय, वन विकास निगम के अध्यक्ष  राम सेवक पैकरा,   अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह छाबड़ा,राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, संस्कृति परिषद के अध्यक्ष  शशांक शर्मा,  चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष  ध्रुव कुमार मिर्धा और  श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष  योगेश दत्त मिश्रा, बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष  चन्द्रहास चंद्राकर भी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट