रायपुर

रामनवमी की धूम, महाप्रसाद भोग के साथ महाआरती, भजन कीर्तन
07-Apr-2025 2:59 PM
 रामनवमी की धूम, महाप्रसाद भोग के साथ महाआरती, भजन कीर्तन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर,  7 अप्रैल। रामनवमी पर अभनपुर बस्ती के राम जानकी मंदिर में रामनवमी का पर्व मनाया गया।

महाराज रमेश दास वैष्णव द्वारा विधि विधान के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना क ी गई। साथ ही राम जानकी मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। दिन भर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। मालपुआ एवं बूंदी का भोग अर्पित कर महा आरती की गई।

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद का आनंद लिया और  राम जानकी मंदिर का दर्शन का लाभ लिया। राम जानकी मंदिर समिति से चेतन साहू ,कृपाल साहू ,लव कुश साहू कृपाल साहू, आदि लोक सेवा में लगे रहे।

 

 वहीं अभनपुर बस्ती बालाजी मंदिर में  रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बालाजी मंदिर में राम महाराज द्वारा बालाजी का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई एवं महाप्रसाद भोग के साथ महाआरती की गई।

बालाजी मंदिर में सुबह से ही लोगों का दर्शन के लिए आना-जाना दिन भर चलता रहा।राम जानकी के अवसर पर बालाजी मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चला रहा, साथ ही महाप्रसादी का सैकड़ो लोगों ने आनंद लिया लिया। राम जानकी मंदिर एवं बालाजी भगवान का क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे , पार्षद डोमेन्द्र साहू, वीरेंद्र सिन्हा, ने भी भगवान का दर्शन कर क्षेत्र एवं नगर की खुशहाली की कामना की। बालाजी मंदिर समिति के सदस्य राम महाराज, शरण साहू, सत्यनारायण सिन्हा, गोपाल साहू ,लक्ष्मण साहू ,तारा साहू, आदि भगवान बालाजी की सेवा में लगे रहे।


अन्य पोस्ट