रायपुर

क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी के पदभार ग्रहण में शामिल हुए सीएम
06-Apr-2025 7:51 PM
क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी के पदभार ग्रहण में शामिल हुए सीएम

रायपुर 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू,  अनुज शर्मा,  संपत अग्रवाल,  धरमलाल कौशिक,  पवन साय, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के सीईओ राजेश राणा,  अन्य निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की।इनमें छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा एवं छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार साहू प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


अन्य पोस्ट