रायपुर

जल ही जीवन कार्यक्रम: रायपुर 4 स्टार श्रेणी का पहला शहर बना, प्रोत्साहन के लिए 6.13 करोड़ जारी
21-Mar-2025 5:53 PM
जल ही जीवन कार्यक्रम: रायपुर  4 स्टार श्रेणी का पहला शहर बना,  प्रोत्साहन के लिए 6.13 करोड़  जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के जल ही अमृत 2.0 योजना के तहत्  :रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में  4 स्टार श्रेणी प्राप्त करने वाला पहला शहर बन गया है। योजना के तहत जल पुन: उपयोग को बढ़ावा देने  प्रोत्साहित किया जाता है।   मंत्रालय ने जनवरी में राज्य में संचालित 11 एस.टी.पी. प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्त कुल राशि रू. 11.38 करोड़   जारी किए थे।  निगम  द्वारा निर्मित 4 एस.टी.पी. के लिए कुल राशि रू. 8.75 करोड़ में से   6.13 करोड़  को भारत सरकार ने जारी किया है।  इस उपलब्धि से राजधानी  राज्य में 4 स्टार श्रेणी का दर्जा प्राप्त करने वाला पहला शहर है। निगम,  भाठागांव में रू. 5.83 करोड़ की लागत से 06 एम.एल.डी.  अमृत मिशन योजनांतगत निमोरा में 90 एम.एल.डी., कारा में 35 एम.एल.डी. एवं चंदनीडीह में 75 एम.एल.डी. क्षमता के तीन एस.टी.पी. 235.00 करोड़ की लागत से निर्मित किये गए हैं।  सभी एस.टी.पी. का निरंतर संचालन किया जा रहा है, जिसकी जांच भारत सरकार द्वारा थर्ड पार्टी के माध्यम से करायी गई। जांच के आधार पर भाठागांव एस.टी.पी. को 03 स्टार,निमोरा, ग्राम-कारा एवं चंदनीडीह में संचालित तीनों एस.टी.पी. को 04 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।


अन्य पोस्ट