रायपुर

युकां नेता सार्थक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का अपराध दर्ज
19-Mar-2025 5:13 PM
युकां नेता सार्थक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। डीडी नगर पुलिस ने यूथ कांग्रेस के नेता सार्थक शर्मा पर एक युवती से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और धमकी  का मामला दर्ज किया है। ।थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के  भारतीय दंड संहिता की धारा 78, 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस  के मुताबिक, उसकी पहचान 2018 से सार्थक शर्मा से थी। एक  गुरु जी से जुड़े होने के कारण वह अक्सर उसके घर आता-जाता था और परिवार से भी घनिष्ठ संबंध बना लिए थे। लेकिन 2020 के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद से आरोपी लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि जब वह कॉलेज से लौट रही थी, तब सार्थक ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो उसकी शादी नहीं होने देगा और समाज में बदनाम कर देगा। यही नहीं, आरोपी ने उसकी फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।


अन्य पोस्ट