रायपुर

जांजगीर-चांपा में रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने पर घिरीं मंत्री, सभापति ने जांच कराने कहा
19-Mar-2025 2:32 PM
जांजगीर-चांपा में  रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने पर घिरीं मंत्री, सभापति ने जांच कराने कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च।
रेडी टू ईट वितरण में हुई अनियमितता पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिरीं। विधायक बालेश्वर साहू ने  बुधवार को अपनी ध्यानाकर्षण सूचना में  मामला उठाया।  साहू ने जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लम्बे समय से रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात कही। इस पर मंत्री के इंकार करने पर सभापति ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में जांजगीर-चांपा में रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात पर कहा कि यह कहना गलत है कि बीज निगम से रेडी टू ईट वितरण नहीं किया जा रहा, सभी जगह आपूर्ति हो रही है. कहीं कोई गड़बडी नहीं है. इस पर समाचार का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण करना होता है, लेकिन मार्च में नहीं हुआ।  इस पर सभापति ने निर्देश दिए कि हर मंगलवार को वितरण हो। यदि खामियां हैं तो उसकी जांच करा लें।  अधिकारियों को निर्देश कर देंगे।
 


अन्य पोस्ट